बांका, सितम्बर 28 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिले में सोमवार को नाइट ब्लड सर्वे (रात्रि रक्त पट जांच) अभियान की शुरुआत हुई। यह भी पढ़ें- फाइलेरिया की जांच के लिए तीन स्थलों से लिए जाएंगे 900 रक्त नमूनेअभियान का उद्घाटन उत्क्रमित मध्य विद्यालय, हसिया में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने किया। उन्होंने स्वयं पहला रक्त नमूना देकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रभारी सिविल सर्जन-सह-जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक ब्रजेश कुमार, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एस.एस. दास, बीडीओ कर्पूरी ठाकुर और पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रतिनिधि अवधेश कुमार मौजूद रहे। विद्यालय के प्राचार्य राजीव रंजन, शिक्षक, जनप्रतिन...