Banka News: बांका : बरमानिया में 27 वर्षों से चली आ रही बिषहरी पूजा
बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। बौंसी नगर पंचायत के वार्ड नंबर-6 अंतर्गत बरमानिया गांव में मंगलवार को 27 वर्षों से चली आ रही बिषहरी पूजा धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। तीन दिवसीय आयोजन के तहत बिषहरी स्थान परिसर में विधि-विधान से बिहुला-बिषहरी विवाह संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पूजा को लेकर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और गांव में उत्सवी माहौल बना हुआ है। आयोजन को सफल बनाने में संतोष भगत, अनुज मंडल, मनोज मंडल, वार्ड पार्षद विनीत पंजीयारा सहित ग्रामीण सक्रिय रहे। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : भाई-बहनों के प्रेम का प्रतीक करमा पर्व सम्पन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.