बांका, जुलाई 21 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। लॉयंस क्लब ऑफ बौंसी ने रविवार को बगडुंबा गांव के गाय बथान में जागरूकता एवं शिक्षा अभियान चलाया। इस दौरान बच्चों को शिक्षा, स्वच्छता और नशामुक्ति का संदेश दिया गया। क्लब अध्यक्ष लॉयन देवाशीष पांडे ने बच्चों से नियमित विद्यालय जाने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा नशे से दूर रहने की अपील की। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने 55 बच्चों के बीच कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री एवं चॉकलेट वितरित की। क्लब के सचिव लॉयन रितेश रंजन सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि संस्था समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता और सामाजिक सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। अंत में ग्रामीणों से बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और स्वच्छ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में...