बांका, जुलाई 11 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फरारी व वारंटियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। जिसमें कामतपुर पंचायत के घोषपुर (राम टोला) गांव से पुलिस ने दो फरार एनबी डब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वारंटी विकास राम एवं प्रकाश राम दोनों का पिता बिट्टो राम उक्त गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार उक्त दोनों आरोपी के खिलाफ न्यायालय में मामला चल रहा था।‌ जिसमें वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। इसके बाद न्यायालय द्वारा उनके विरुद्ध एन बी डब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दोनों वारंटी अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राज कुमार प्रसाद एवं पुलिस बलों के साथ घोषपुर गांव ...