Banka News: बांका : पुलिस ने कांवरिया पथ पर बिछड़ों को मिलाया, खोए मोबाइल और सामान भी लौटाए
बांका, अगस्त 23 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। श्रावणी मेला - 2026 में बांका जिले से गुजरने वाले 55 किलोमीटर लंबे कांवरिया पथ पर पुलिस ने सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए। कच्चे कांवरिया पथ पर स्थायी थाने के अलावा 22 अस्थायी थाने और खोया-पाया सेवा केंद्र संचालित किए गए। इन केंद्रों की मदद से यात्रा के दौरान बिछड़े 413 श्रद्धालुओं को उनके परिजनों से मिलाया गया। वहीं विभिन्न स्थानों पर गुम या चोरी हुए 87 मोबाइल, 44 बैग, चार झोला और 12 अन्य सामान बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए। बरामद सामान में कुल 30,982 रुपये भी शामिल हैं। पुलिस के आंकड़ों के अनुसार बेलहर के धौरी अस्थायी थाना ने पांच मोबाइल और आठ बैग बरामद कर 69 लोगों को मिलाया। साहेबगंज चौक ने एक बिछड़े को मिलाया तो लुल्हा शिवलोक ने दो मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.