बांका, जुलाई 24 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के 19 पंचायतों के सैंकड़ों से अधिक गांवों में पीएचईडी विभाग की स्थिति धरातल पर ठीक नहीं है। क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर पीएचईडी विभाग द्वारा निर्मित चापानल वर्षों से खराब पड़े हैं। जुलाई माह की भीषण गर्मी में पानी की किल्लत बढ़ गई है। बिजली गुल रहने पर सरकारी चापानल हि आम लोगों का प्यास बुझाने का काम करती है। लेकिन वर्षों से खराब पड़े चापानल का मुरम्मत नहीं होने से पानी का साथ छोड़ दिया है। जिससे लोगों के सामने पेयजल की गंभीर समस्या उत्पन्न हो रही है।

दिव्यांग शिक्षक की समस्या इस क्रम में कुरमा पंचायत के वार्ड संख्या 6 चटमा बाजार में एक दिव्यांग बुजुर्ग का सहारा 25 वर्ष पहले पीएचईडी विभाग द्वारा निर्मित चापानल ने विगत वर्ष से दम तोड़ दिया है। अविवाहित द...