बांका, जुलाई 24 -- Banka News: पंजवारा (बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा पुरानी बाजार इन दिनों जनप्रतिनिधियों की घोर उदासीनता का दंश झेल रहे हैं। मानसून की मामूली बारिश होते ही पुरानी बाजार टापू में तब्दील हो जाती है। सड़क पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो जाने के कारण राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नालियों की नहीं की जा रही है सफाईस्थानीय समस्याएँ सबसे दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि इस गंभीर समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्थानीय ग्रामीणों और व्यवसायियों का आरोप है कि बाजार के नालों की महीनों से साफ-सफाई नहीं की गई है। नाले पूरी तरह कचरा से भड़ा पड़ा हैं। इसके कारण बारिश का पानी नालियों से निकलने के बजाय सड़कों पर जमा हो जाता है। देखते ही देखते मुख्य सड़क किसी ताला...