बांका, जुलाई 31 -- Banka News: बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बांका जिले के प्रवेश द्वार जिला सीमा पर स्थित धौरी गेट पर हर साल की तरह इस साल श्रावणी मेला का उद्घाटन नहीं हो सका। जिससे 30-35 सालों से चली आ रही उद्घाटन की परंपरा टूट गई। जिससे इस इलाके के प्रतिनिधियों और आम जनता के बीच निराशा की स्थिति बनी रही। हालाकि श्रावणी मेला को भव्यतम रूप देने के लिए इस साल कांवरिया पथ अबरखा स्थित टेंट सिटी में मेला का उद्घाटन प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल द्वारा किया गया। विदित हो की धौरी गेट पर चार दशकों से श्रावणी मेला का उद्घाटन होता आया था। शुरू शुरू में तात्कालीन जिलाधिकारी द्वारा, इसके बाद राज्य के मंत्रियों द्वारा श्रावणी मेला का उद्घाटन कराया जाता रहा था। यह भी पढ़ें- 'बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना हम सभी के लिए सौभाग्य' लेकिन इस बार यह जान...