Banka News: बांका : धोरैया में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में बांका रेफर
बांका, अक्टूबर 14 -- सरवा पुल के पास गोलीबारी Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा पुल के समीप बुधवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक की पहचान सरवा गांव निवासी नितेश कुमार मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही धोरैया पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बांका रेफर कर दिया। जख्मी नितेश कुमार मांझी ने मीडिया को बताया कि वह बुधवार को बांका कोर्ट में तारीख के सिलसिले में गया था। वहां से काम निपटाने के बाद वह ऑटो से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपक्षी अनिल मांझी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.