Banka News: बांका : दो दिनों से किशोर लापता, थाना में दिया आवेदन
बांका, अगस्त 20 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के डुमरामा वार्ड नंबर एक से एक 15 वर्षीय किशोर पिछले दो दिनों से लापता है। इस मामले में शिबू रजक की पत्नी काजल देवी ने पुत्र के अपहरण का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। हालांकि पुलिस ने उसके दिल्ली चले जाने की बात कही है। किशोर की मां ने थाना में दिए आवेदन में कहा है कि दो दिन पहले ही उनके पड़ोसी शंकर रजक तथा उनके परिजनों से उनकी लड़ाई हुई थी। पड़ोसी ने उन्हें अंजाम भुगतने की चेतावनी दी थी। बुधवार को वह धान रोपाई करने खेत पर चलीं गईं। घर वापस लौटने पर पुत्र को घर में नहीं देखा। उन्होंने शंकर रजक के घर पर जाकर देखा तो उनके घर का दरवाजा बंद पाया। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गायब किशोर अपनी मर्जी से घर छोड़ कर दिल्ली चला गया है। सीसीटीवी फुट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.