Banka News: बांका : दूसरे के घर में शराब फेंक तस्कर हुआ फरार, ग्रामीणों में आक्रोश
बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के छोटी सिउड़ी गांव में बुधवार को एक शराब तस्कर ने पुलिस के भय से दूसरे के घर में शराब से भरी बोरी फेंक दी तथा फरार हो गया। पुलिस ने 92 लीटर देशी महुआ शराब एवं बाइक जब्त कर लिया है। इस घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए तथा हंगामा करने लगे।
घटना की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक शराब तस्कर अपनी बाइक पर शराब लेकर जा रहा था। उसने देखा कि पुलिस गाड़ी उसका पीछा कर रही है। पुलिस को देखते ही वह तेजी से भागने लगा तथा छोटी सिउड़ी में एक घर में शराब फेंक कर भाग निकला। घर में शराब फेंकने की घटना से ग्रामीण आक्रोशित हो गए।
ग्रामीणों की मांग इधर पुलिस भी वहां पहुंच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शराब तस्कर को पकड़ने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.