बांका, अगस्त 10 -- Banka News: बौंसी, निज संवाददाता। सावन के अवसर पर डाक बम कांवरियों की सेवा के लिए रविवार शाम थाना मोड़ स्थित काली मंदिर के समीप सेवा शिविर शुरू किया गया। अद्वैत मिशन के पूर्ववर्ती छात्रों द्वारा आयोजित शिविर का उद्घाटन अद्वैत मिशन के चेयरमैन अरविंदाक्षन मांडवथ एवं व्यवसायी संघ के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री मांडवथ ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन यात्रा पर निकलने वाले कांवरियों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। अद्वैत मिशन के पूर्ववर्ती छात्रों की ओर से हर वर्ष सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा करना सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल है। यह भी पढ़ें- Banka News: कांवरियों की सेवा सनातन धर्म की अनुपम परंपरा : नित्यानंद राय उन्होंने युवाओं से सेवा की इस परंपरा को आगे बढ...