Banka News: बांका : जिला विधिज्ञ संघ के कोषाध्यक्ष निलंबित, वित्तीय कार्यों पर रोक
बांका, अक्टूबर 12 -- कोषाध्यक्ष पर कार्रवाई और सुनवाई Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका जिला विधिज्ञ संघ के कोषाध्यक्ष अजीवन कुमार सिंह को बिहार राज्य विधिज्ञ परिषद ने तत्काल प्रभाव से कोषाध्यक्ष के रूप में कार्य करने से प्रतिबंधित कर दिया है। उन पर संघ की राशि में 3.60 लाख रुपये के गबन का आरोप लगाया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता बिदु शेखर मिश्रा और विभाष साह के आवेदन पर विचार करते हुए परिषद की कार्यकारिणी समिति ने यह निर्णय लिया है। हालांकि, गबन के आरोप की पुष्टि जांच या अंतिम निर्णय से होनी अभी बाकी है। राज्य परिषद के सचिव की ओर से आठ अक्टूबर को जारी पत्र के अनुसार, समिति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित निलंबित कोषाध्यक्ष से शिकायत पर 15 दिनों के भीतर बिंदुवार जवाब मांगा है। साथ ही शिकायतकर्ता अधिवक्ताओं और कोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.