Banka News: बांका : खेत में मवेशी घुसने को लेकर मारपीट, दिया आवेदन
बांका, जुलाई 26 -- Banka News: पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव में खेत में मवेशी घुसने के मामूली विवाद पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर एक युवक और उसकी मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बीते 20 जुलाई की बताई जा रही है। घटना को लेकर गोविंदपुर निवासी शिशुपाल बगवै ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन के अनुसार बीते 20 जुलाई को मवेशी चराने के दौरान शंभू प्रसाद यादव के खेत में मवेशी जाने पर शंभू, संतोष और कन्हैयालाल यादव ने गालियां देते हुए लाठी से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आईं मां ललीता देवी के साथ भी मारपीट की गई और केस करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। गंभीर हालत में युवक को सदर अस्पताल बांका रेफर किया गया है।एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.