बांका, सितम्बर 23 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के झाझा गांव में बुधवार को एक महिला एवं उनका सात वर्षीय पुत्र करंट की चपेट में आ गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झाझा गांव के मिंटू राय का पुत्र नीतीश कुमार घर में खेलने के दौरान बिजली बोर्ड के पास पहुंच गया तथा वहां बोर्ड में लगे प्लग को पकड़ लिया। प्लग में बिजली प्रवाहित हो रही थी जिससे वह करंट की चपेट में आ गया, बेटे को करंट लगता देख उसकी मां सहोदर देवी ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। यह भी पढ़ें- Chapra News: करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, गांव में पसरा मातम डॉक्टर ने दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...