बांका, अक्टूबर 8 -- विद्यालयी योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा Banka News: बांका, निज संवाददाता। एसएस बालिका विद्यालय में गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अंकित आनंद की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए प्रधानाध्यापकों को कई आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में ई-शिक्षाकोष, ओटीआर,नशामुक्ति अभियान, कायाकल्प,सीएचएपी, प्रशस्त एप, ईको क्लब और निपुण बिहार सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। बीईओ ने सभी हाईस्कूलों को ओटीआर का शत-प्रतिशत फाइनल सबमिट कराने का निर्देश दिया। नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यालय परिसर से 500 मीटर की परिधि में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। कायाकल्प योजना के तहत चयनित विद्याल...