Banka News: बांका : अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
बांका, जुलाई 12 -- Banka News: बाराहाट, निज प्रतिनिधि। जिले में अवैध बालू खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार की सुबह बाराहाट थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक अरुण यादव पिता स्वर्गीय बाबूलाल यादव, निवासी कुनौनी, थाना एवं जिला बांका को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि जब्त ट्रैक्टर पर कोई पंजीकरण संख्या अंकित नहीं थी। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ जिले में अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर अवैध कारोबार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.