बांका, जुलाई 30 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका डीएम अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बुधवार को विशेष अभियान चलाया गया। सोशल मीडिया के माध्यम से अमरपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन की सूचना मिलने के बाद खनन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई की। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन वाहन जब्तअवैध बालू निर्माण के खिलाफ कार्रवाई वहीं इस अभियान के दौरान अमरपुर में अवैध बालू परिवहन में संलिप्त एक जुगाड़ गाड़ी और एक हाइवा को जब्त किया गया। जबकि रजौन क्षेत्र में गीला एवं बिना ढके बालू का परिवहन करने के आरोप में एक अन्य हाइवा को भी जब्त किया गया। इसके अलावा भदरिया और खंजरपुर क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रास्तों को काटकर...