Banka News: बांका: सेवानिवृत्त फोरेस्टर के खाते से सेवादार ने निकाले 1.85 लाख रुपये, थाने में शिकायत
बांका, जुलाई 8 -- Banka News: बांका, एक संवाददाता। शंभूगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी कुरमा गांव निवासी एवं साहेबगंज (झारखंड) से सेवानिवृत्त फोरेस्टर दिवाकर प्रसाद सिंह के यूको बैंक खाते से कथित तौर पर उनके सेवादार द्वारा एटीएम के माध्यम से 1 लाख 85 हजार रुपये निकाल लेने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने शंभूगंज थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित दिवाकर प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके विश्वासपात्र सेवादार ने एटीएम कार्ड का दुरुपयोग करते हुए अलग-अलग निकासी के माध्यम से कुल 1.85 लाख रुपये निकाल लिए। खाते की जांच करने पर उन्हें रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने संबंधित बैंक से संपर्क किया और फिर पुलिस को मामले की सूचना दी। शंभूगंज थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.