बांका, नवम्बर 9 -- Banka News: सोमवार को बांका के ककवारा पहाड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवक जख्मी हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन युवक जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। वहीं, स्कॉर्पियो के पिछले हिस्से से टकराने के कारण बाइक सवार दो अन्य युवक भी हादसे का शिकार हो गए। इस दुर्घटना में कुल पांच युवक घायल हो गए, जिनमें तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...