Banka News: बरौनी बहियार के नदी से 70 वर्षीय वृद्ध का शव पुलिस ने किया बरामद
बांका, जुलाई 4 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। रजौन पुलिस ने बरौनी गांव स्थित नदी के किनारे से करीब 70 वर्षीय एक वृद्ध का शव बरामद किया है। मृतक के हाथ और पैर में खून के निशान है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। शनिवार की सुबह कुछ ग्रामीणों ने उक्त बुजुर्ग के शव को देखा, तब पुलिस तक यह बात पहुंची। इसके बाद रजौन पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- बरौनी नदी किनारे अज्ञात वृद्ध का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिसशव की पहचान प्रयास देर शाम तक शव की पहचान नहीं होने के बाद रजौन पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है। रजौन थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि शव की पहचान हेतु पोस्टमार्टम हाउस में 72 घंटे शव को रखा जाएगा। इधर शव के मिलने के बाद आसपास के इलाकों में खलबली मच गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.