बांका, अगस्त 15 -- Banka News: शंभूगंज (बांका), एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के पौकरी गांव के समीप बदुआ नदी के सुरक्षा बांध के पास गुरुवार की शाम एक खंडित मूर्ति मिलने से इलाके में चर्चा तेज हो गई। मूर्ति भगवान बुद्ध की बताई जा रही है। करीब एक फीट लंबी और लगभग चार किलोग्राम वजनी मूर्ति तीन हिस्सों में खंडित है। इसके अष्टधातु की होने की बात कही जा रही है, हालांकि प्रशासन ने इसकी पुष्टि जांच के बाद होने की बात कही है।

बच्चों द्वारा मूर्ति की खोज जानकारी के अनुसार पौकरी और गढ़ी मोहनपुर गांव के बीच बदुआ नदी के सुरक्षा बांध के निकट कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान बच्चों की नजर बांध किनारे एक गड्ढे में पड़ी कठोर वस्तु पर गई। पास जाकर देखने पर वह खंडित प्रतिमा निकली। बच्चे मूर्ति को अपने घर ले आए और इसकी जानकारी स्वजनों को दी। देखते ही देखते मू...