Banka News: बच्चों के विवाद में युवक को पीटकर किया जख्मी
बांका, अक्टूबर 27 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर थाना क्षेत्र के रानीकित्ता गांव में रविवार की रात में बच्चों के बीच हुए विवाद में एक युवक को पीटकर जख्मी कर दिया। घायल संतोष यादव ने बताया कि उनका तीन वर्षीय भतीजा घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में उसने पड़ोसी रामविलास यादव के ई रिक्शा पर धूल फेंक दिया। इससे आक्रोशित होकर पड़ोसी ने गाली-गलौज करने लगे, वह वहां पहुंचे तथा बच्चे की ओर से माफी मांगी तथा गाड़ी को साफ कर देने की बात कही लेकिन रामविलास यादव ने आक्रोश में आकर उन्हें लाठी-डंडे से पीट दिया जिसमें वह जख्मी हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। उन्होंने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.