Banka News: बकाया बिजली बिल जमा नहीं करने वालों पर होगी सर्टिफिकेट की कार्रवाई
बांका, अगस्त 10 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर पावर सब-स्टेशन के कनीय अभियंता अभिषेक कुमार ने प्रखंड क्षेत्र के सभी बिजली उपभोक्ताओं से अपने बकाये विद्युत बिल का समय पर भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। ऐसे उपभोक्ता, जो लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके विरुद्ध विभागीय स्तर से सर्टिफिकेट केस की कार्रवाई की जाएगी। कनीय अभियंता ने बताया कि उपभोक्ताओं को बार-बार बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए सूचित किया जा रहा है। इसके बावजूद यदि उपभोक्ता समय पर अपने बकाये का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.