बांका, अगस्त 23 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। आनंदपुर थाना क्षेत्र के अहरा गांव में महिला ललिता कुमारी पति गुंजन कुमार फेसबुक के जरिए एक युवक से प्यार हो गया। महिला अपने पांच वर्षीय पुत्र को लेकर युवक के साथ राजस्थान के कोटा चली गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: महिला को कोटा ले जाने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बच्चा अब भी लापता पुत्र की बेचने की घटना आरोप है कि कोटा पहुंचने के बाद तीन-चार युवकों ने मिलकर महिला की एक युवक से शादी करा दी, जबकि उसके पांच वर्षीय पुत्र को कथित तौर पर बेच दिया गया। घटना करीब 15 दिन पूर्व की बताई जा रही है। महिला को जब पूरे मामले पर संदेह हुआ तो वह किसी तरह अपने बच्चे को वहीं छोड़कर ट्रेन से वापस अपने घर लौट आई।पुलिस कार्रवाई घर पहुंचने के बाद ललिता देवी ने आनंदपुर थाना में आवेदन देकर आरोपी युवक...