Banka News: फेंसिंग में बांका के खिलाड़ियों ने लहराया परचम, यशवंत को स्वर्ण तो अंश को मिला रजत पदक
बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 में बांका के फेंसिंग खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। छह से 10 अक्टूबर तक बांका में आयोजित तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग में यशवंत कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि अंश कुमार ने रजत पदक हासिल किया। वहीं, बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों का चयन आगामी भागलपुर प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता का आयोजन खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, बांका के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल और जिला खेल अधीक्षक प्रभारी विनीत स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.