बांका, जुलाई 28 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुल्लीडुमर में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं स्वास्थ्य प्रबंधक विकास कुमार की देखरेख में हुआ। शिविर में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कर्मचारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अस्पताल प्रभारी डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। एक यूनिट रक्त कई गंभीर मरीजों का जीवन बचाने में सहायक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बुद्धिजीवियों से स्वैच्छिक रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की मदद करने की अपील की गई थी, जिसका सकारात्मक प्रभा...