बांका, अक्टूबर 25 -- Banka News: फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर अंचल कार्यालय में शनिवार को भूमि विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर सीओ प्रशांत शांडिल्य की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जमीन से संबंधित चार मामले सामने आए। इनमें दो मामलों का निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों में सुनवाई की गई। जानकारी के अनुसार, फुल्लीडुमर गांव के रमेश साह एवं अजय साह के बीच पारिवारिक बंटवारे से संबंधित विवाद की सुनवाई के दौरान जमीन के कागजातों का अवलोकन किया गया। दोनों पक्षों को अपने-अपने हिस्से की जमीन पर कायम रहने का निर्देश देते हुए मामले का निष्पादन कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भूमि विवाद के निष्पादन को लेकर जनता दरबार आयोजित वहीं, कटहरा गांव के बाल किशुनन यादव एवं लखपति यादव के बीच जमीन विवाद क...