बांका, अक्टूबर 11 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता शनिवार को डीएम अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में कृषि टास्क फोर्स एवं आत्मा शाषी परिषद्, बांका की समीक्षात्मक बैठक मिनी सभागार, बांका आहूत की गई। कृषि टास्क फोर्स की बैठक में नामित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी (सभी), एवं आत्मा शाषी परिषद् की बैठक के सभी नामित सदस्य उपस्थित थे। कृषि टास्क फोर्स की बैठक में मुख्य रूप से उर्वरक की उपलब्धता, छापेमारी, एग्रीस्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में कार्य की प्रगति अपेक्षा के अनुरूप नहीं पाये जाने पर प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा एवं जिला कृषि पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की कार्ययोजना बनाकर दैनिक स्तर पर प्रगति की समीक्षा करें। फार्मर ...