बांका, अक्टूबर 6 -- Banka News: धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख रंजू देवी द्वारा रणगांव पंचायत के रामकोल गांव में फाइलेरिया नियंत्रण हेतु रात्रि रक्त संग्रह पट्ट का शुभारंभ किया गया। धोरैया प्रखंड में तीन साइट का सलेक्शन हुआ है, जिसमे रैंडम साइट रामकोल एवं बेलडीहा तथा सेन्टेनल साइट कुर्मा को बनया गया है। प्रत्येक साइट पर 300 ब्लड सेम्पल लिया जायगा,जिससे पहचान किया जायगा। बताया गया कि पहचान होने पर समय से पहले उसका ईलाज किया जायगा।यह जांच रात्रि 10 बजे से 12 बजे तक लिया गया। 20 वर्ष से ऊपर आयु वर्ग के सभी लोगों की जांच की बात कही गई। वहीं फ़रवरी माह में आशा के द्वारा घर घर जाकर एलबेंडाजोल एवं डीईसी की गोली खिलाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...