बांका, अगस्त 29 -- Banka News: फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास, गंभीर स्थिति में रेफर अमरपुर (बांका), निज संवाददाता|अमरपुर थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव में शुक्रवार की शाम में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, संग्रामपुर गांव के पवन रजक का 16 वर्षीय पुत्र नमन राज घरेलू कलह से आक्रोशित होकर शाम में अपने घर के कमरे में बंद होकर फांसी के फंदे से लटक गया। शंका होने पर घर के लोगों ने कमरा खोलने का प्रयास किया लेकिन वह अंदर से बंद मिला। काफी मशक्कत के बाद कमरे का दरवाजा खोला गया तथा उसे फंदे से नीचे उतार कर तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसका प्राथमिक उपचार किया तथा उसकी स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...