Banka News: फांसी का फंदा लगाकर इंटर की छात्रा ने की आत्महत्या
बांका, जुलाई 26 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के पपरेवा सुपाहा गांव में शनिवार को एक 15 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका गांव निवासी देव दास की पुत्री जूही कुमारी बताई गई है। युवती इंटर की छात्रा थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब 11 बजे जूही की मां गायत्री देवी कटोरिया बाजार स्थित हाट में खरीदारी करने गई थी। वहीं उसका छोटा भाई सोनू कुमार गांव में अन्य बच्चों के साथ खेलने चला गया था। इस दौरान जूही घर में अकेली थी। इसी बीच उसने करकट की छत में लगे लोहे के एंगल से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी कुछ देर बाद जब गायत्री देवी बाजार से घर लौटीं तो बेटी को फंदे से लटका देखा। उसने शोर मचाया तो आसपास के ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.