Banka News: फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बांका, नवम्बर 6 -- Banka News: चान्दन (बांका)। निज प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार के निर्देश पर गुरुवार को सुईया पुलिस ने फरार आरोपितों एवं अवैध कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान सुईया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के गढ़ुआ गांव में छापेमारी कर फरार शराब तस्कर सुनील पुझार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश राम, चंदन कुमार तथा पुलिस बल के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस का छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : फरार शराब तस्कर गिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.