बांका, जुलाई 26 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ सुईया पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिलारी गांव निवासी विषपत खैरा और टीपन खैरा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कन्हैया झा ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं करने वाले फरार वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और पुलिस लगातार छापेमारी कर फरार वारंटियों को गिरफ्तार करेगी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुईया पुलिस ने दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- पेज का लीड: अभियान चलाकर एक ही रात 43 वारंटियों को किया गिरफ्तार

ह...