बांका, जुलाई 16 -- Banka News: रजौन(बांका)। रजौन थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटियों में टेकनी गांव निवासी अक्कदी मंडल एवं अशोक मंडल, दोनों पिता विदेशी मंडल, तथा संझा गांव निवासी रुपेश मंडल, पिता कम्पो मंडल के नाम शामिल हैं। तीनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उनके घरों पर छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...