बांका, सितम्बर 9 -- Banka News: चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। चान्दन थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पारडीह में अज्ञात चोरों ने विद्यालय को निशाना बनाते हुए गैस सिलेंडर, पंखा और चावल समेत कई सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद विद्यालय की प्रधान शिक्षिका प्रिती कुमारी ने चान्दन थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

चोरी की समयावधि प्रधान शिक्षिका द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 8 सितंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय में घुसकर गैस सिलेंडर के दो टंकी, बिजली का एक स्टैंड पंखा, एक टेबल पंखा तथा 45 किलोग्राम चावल का एक बोरा चोरी कर लिया। प्रधान शिक्षिका ने बताया कि 9 सितंबर की सुबह विद्यालय खोलने पहुंचने पर दो कमरे एवं एक रसोईघर का ताला टूटा हुआ मिला। विद्यालय में चौकीदार की व्यवस्था नहीं...