Banka News: प्रधान जिला जज ने किया पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण
बांका, नवम्बर 3 -- Banka News: बांका। एक संवाददाता सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्यभूषण आर्य द्वारा पर्यवेक्षण गृह, बांका का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पर्यवेक्षण गृह में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बच्चों के रहन-सहन, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता एवं सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वहां आवासित बच्चों से बातचीत कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी भी प्राप्त की। निरीक्षण के क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बच्चों को समुचित देखभाल, गुणवत्तापूर्ण भोजन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बच्चों के अधिकारों, सम्मान एवं सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.