Banka News: प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह व्यापार मंडल प्रबंधक अनुपम कुमार को दी गई विदाई
बांका, अगस्त 11 -- Banka News: बांका, नगर प्रतिनिधि। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सह व्यापार मंडल बांका के प्रबंधक अनुपम कुमार के करीब ढाई वर्षों के कार्यकाल के बाद मंगलवार को विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, सहकारिता विभाग के अधिकारियों, पैक्स अध्यक्षों, किसानों और कार्यालय कर्मियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। मौक़े पर समारोह में व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने अनुपम कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जिला सहकारिता पदाधिकारी प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि, अनुपम कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया। जबकि सहकारिता पदाधिकारी अमर विश्वास समेत अन्य लोगों ने भी उनके कार्यों की प्रशंसा की। इस मौके पर को-ऑपरेटिव बैंक मैनेजर पिंटू कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.