Banka News: प्रखंड समन्वय समिति की बैठक में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
बांका, जुलाई 14 -- Banka News: चान्दन (बांका) निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को प्रखंड समन्वय समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सभी विभागों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने तथा कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की विशेष रूप से समीक्षा की गई। बीडीओ ने आवास निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.