बांका, सितम्बर 8 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय को कथित रूप बंद कर देने को लेकर मंगलवार को आपात बैठक बीस सूत्री सदस्यों ने की, और इस मामले को लेकर कड़ी आपत्ति भी जताई, हालांकि मंगलवार को उसी सरकारी कार्यालय में ही बैठक हुई, जिस कार्यालय को कथित रूप से बंद कर देने का आरोप है। आपात बैठक बीस सूत्री अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश कुमार उर्फ बंटी साह भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बातचीत के विषय बैठक में बीस सूत्री कार्यालय को प्रखंड प्रशासन द्वारा बंद करने, सदस्यों की उपेक्षा, बैठक के प्रस्तावों को कार्यवाही पंजी में दर्ज नहीं करने तथा प्रस्तावों पर अनुपालन नहीं होने सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कहा जा रहा है कि कार्...