बांका, अक्टूबर 7 -- Banka News: रजौन(बांका), निज संवाददाता। प्रखंड सह अंचल मुख्यालय से तीसरी बार मंगलवार की दोपहर फिर एक बाइक की चोरी चोरों ने कर ली। पिछले छह माह के भीतर बाइक चोरी की यह तीसरी घटना है। इस बार चोरों ने पंचायत समिति सदस्य की बाइक चोरी चोरी कर ली।

चोरी का मामला इस बाबत धौनी-बामदेव पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह धौनी निवासी अशोक रजक की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। इसके पूर्व स्वच्छता प्रवेक्षक सौरभ कुमार के अलावे सेवानिवृत शिक्षक अमरेंद्र कुमार सहित एक अन्य की बाइक भी चोरी हो चुकी है। एक चोर को सीसीटीवी कैमरा की नजर से जांच के बाद पकड़ा भी गया था।

पुलिस कार्रवाई इधर इसके बाद भी ऐसे चोरों का सरगना इधर खासकर प्रखंड मुख्यालय में ज्यादा सक्रिय अभी भी है। इधर रजौन थाना में बाइक चोरी मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित पंचायत सम...