बांका, अगस्त 6 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के कांवरिया पथ के कोल्हुआ भैरोपुर स्थित टेंट सिटी के पीछे पोखर से गुरुवार करीब चार बजे पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया। शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में था और मृतक के शरीर पर केसरिया वस्त्र पाया गया है। केसरिया वस्त्र में शव मिलने के कारण उसके कांवरिया होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस के अनुसार अब तक थाना क्षेत्र में किसी कांवरिया के गुमशुदा होने की सूचना या इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।

शव की बरामदगी घटना की जानकारी मिलने पर कटोरिया थाना के अनि रवि कुमार, सअनि नारायण बैठा सदलबल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोखर से शव को बाहर निकालवाकर कब्जे में लिया। शव की तलाशी के दौरान उसके पॉकेट से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। हालांकि, काफी दे...