बांका, सितम्बर 25 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। कटोरिया थाना क्षेत्र के तरपतिया गांव स्थित पोखर में मेढ़ से पैर फिसलने के कारण गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति गिरकर डूबने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पोखर से बाहर निकाला। उक्त व्यक्ति सुईया थाना क्षेत्र के सतलेटवा गांव निवासी चेतन यादव बताया गया है। आनन-फानन में उसे ईलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ शैलजानंद शुक्ला ने प्राथमिक उपचार किया। जानकारी के अनुसार, चेतन यादव किसी काम से तरपतिया आया था। काम खत्म करने के बाद घर लौटने के दौरान पोखर की मेढ़ पर पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गया। पानी में डूबने से उसकी हालत बिगड़ गई। इसी दौरान एक बच्चे ने उसे पोखर में गिरा देख शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग जुटे और उसे बाहर निकाला।

हि...