बांका, सितम्बर 7 -- Banka News: बांका, निज संवाददाता। बांका टाउन थाना क्षेत्र के ककवारा पंचायत अंतर्गत मोहरिया गांव में रविवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 वर्षीय युवती का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। मृतका की पहचान मोहरिया गांव निवासी प्रकाश राय की 22 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका में युवती की संदेहास्पद मौत, पेड़ से लटका मिला शवपरिवार में कोहराम इधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता है कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे परिजनों ने युवती का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका देखा। इसके बाद घटना की सूचना पंचायत के मुखिया को दी गई। मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव मौके पर पहुंचे...