Banka News: पूरी रात सड़कों पर गूंजता रहा बोल बम का नारा,
बांका, अगस्त 29 -- Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर की सड़कों पर पूरी रात बोल बम का जयघोष होता रहा। बांका जिला समेत आसपास के जिलों के लाखों कांवरिया सुल्तानगंज के उत्तर वाहिनी गंगा से जल भर कर पैदल शाहकुंड, चिरैया, डुमरिया, पवई, बादशाहगंज, अमरपुर, इंग्लिश मोड़ होते हुए क्षेत्र के सुप्रसिद्ध ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इधर अमरपुर क्षेत्र में प्रवेश करते ही चिरैया, डुमरिया से इंग्लिश मोड़ तक दर्जनों शिविर लगाए गए थे जहां कांवरियों को गुनगुने पानी, शर्बत, फल, ठंडे तेल आदि देकर उनकी सेवा की गई। डुमरिया मोड़ पर रितेश सिंह, अमरपुर में मुख्य पार्षद रीता साहा तथा थाना के सामने थानाध्यक्ष राकेश कुमार समेत अन्य दर्जनों जगहों पर शिविर लगाया गया था। यह भी पढ़ें- Banka News: सावन पूर्णिमा पर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.