बांका, अक्टूबर 8 -- दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर बैठक Banka News: बांका, निज संवाददाता। जिले में आगामी त्योहार दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता डीएम अंशुल अग्रवाल और एसपी अमितेश कुमार ने की। इसमें डीडीसी उपेंद्र सिंह, सभी डीएसपी, थानाध्यक्ष, बीडीओ सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य नागरिक एवं पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे। बैठक में पूजा पंडाल, जुलूस, विसर्जन, यातायात, बिजली, भीड़ नियंत्रण और सोशल मीडिया पर अफवाहों की रोकथाम को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक या निजी स्तर पर मूर्ति पूजा के लिए बनाए जाने वाले सभी पंडालों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। बिना...