Banka News: पुल अधूरा, ग्रामीणों ने श्रमदान कर बनाया सड़कनुमा रास्ता
बांका, अक्टूबर 21 -- Banka News: कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत तरगच्छा पंचायत के कड़वामारण गांव में नदी पर पुल का निर्माण अधूरा रहने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस समस्या को देखते हुए मंगलवार को गांव के ग्रामीणों ने खुद पहल करते हुए श्रमदान किया। करीब 25 ग्रामीण सुबह से जुटे और चार घंटे तक मेहनत कर नदी तक जाने वाली कच्ची सड़क की मरम्मत की। इसके साथ ही नदी के अंदर बड़े-बड़े पत्थर डालकर करीब 300 मीटर के अधूरे हिस्से को चलने योग्य बनाया। ग्रामीणों ने बताया कि कड़वामारण गांव के पास नदी में पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस कारण कड़वामारण, लीलाबरन और नीमावरण गांवों की करीब 1500 की आबादी को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात के बाद नदी में पानी बढ़ने पर लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.