Banka News: पुलिस हिरासत से शातिर चोर फरार, 5 घंटे बाद गिरफ्तार
बांका, अक्टूबर 25 -- मंदिर के जेवरात चोरी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी Banka News: अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के राणा पोखर स्थित भगवती स्थान मंदिर में रखे चांदी के जेवरात चुराने के मामले में गिरफ्तार तीन चोरों में से एक चोर रविवार को पुलिस हिरासत से हथकड़ी खोल कर फरार हो गया। हालांकि पुलिस के अथक प्रयास के बाद उसे भीखनपुर गांव के बगीचे से गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी के मामले की शनिवार को गोपालपुर गांव के ग्रामीण एवं भगवती स्थान के प्रबंधक रंजीत कुमार शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि विगत 22 अक्टूबर को मोहदीनगर गांव की एक महिला ने उनसे कहा कि मंदिर जाने के रास्ते में तीन पीस चांदी के झांप गिरे मिले हैं। उन्होंने मंदिर में रखे जेवर के चोरी हो जाने की आशंका पर ग्रामीणों ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.