Banka News: पुराना मिट्टी का दिवाल गिरने से दबकर करीब 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत।
बांका, अगस्त 4 -- Banka News: रजौन(बांका)। निज संवाददाता : रजौन थाना क्षेत्र के भवानीपुर-कठौन पंचायत के जगरनाथपुर गांव में एक पुराना मिट्टी का दिवाल गिरने से करीब 4 वर्षीय बच्चे आदर्श कुमार की जहां मौत हो गई, वहीं उसके बड़े भाई मोदी कुमार( 11 वर्ष) सहित उसकी मां सपना देवी भी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना रात की है। घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। आनन-फानन में सभी घायलों को राजों सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मासूम बच्चे आदर्श को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मार्मिक चित्कार पूरा अस्पताल दहल गया। इधर इस घटना में मृतक की मां सहित बड़ा भाई भी जख्मी हुआ है। यह भी पढ़ें- Banka News: शंभूगंज में वज्रपात का कहर: खेत में धान रोपाई कार्य कर रही महिला व शौच के लिए गए बालक की मौत, एक महिला झुलसी बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.