बांका, जुलाई 3 -- Banka News: बांका, प्रतिनिधि। जिले के एकमात्र सरकारी अंगिभूत महाविद्यालय पीबीएस कॉलेज में वर्तमान समय में अंग्रेजी और गणित विषय के शिक्षकों की कमी से करीब 600 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। यहां गौर करने वाली बात यह है कि, कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में एक भी प्राध्यापक उपलब्ध नहीं है, जबकि गणित विभाग भी फिलहाल प्राध्यापक का आभाव झेल रहा है। ऐसे में अंग्रेजी के करीब 500 और गणित के तकरीबन 100 छात्र नियमित पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। वहीं कॉलेज के उक्त विभागों में मार्गदर्शकों के अभाव में इन दोनों विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं।

शिक्षकों की कमी जबकि दूर-दराज से पढ़ने के लिये कॉलेज पहुंचने वाले छात्र-छात्राएँ कक्षा संचालित नहीं होने के कारण निराश होकर वापस लौट जाते हैं। इस बाबत में कॉलेज छात्र ...